Title search results
Showing 61 - 80 of 755 items
Samkalin Vishwa Rajniti class 12 - NCERT: समकालीन विश्व राजनीति कक्षा 12 - एनसीईआरटी
By Rashtriy Shaikshik Anusandhan Aur Prashikshan Parishad. 2020
समकालीन विश्व राजनीति 12 वीं कक्षा का राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् ने पुस्तक हिंदी भाषा में प्रकाशित किया…
गया है। इस पाठपुस्तक में नौं अध्याय दिए है, हर अध्याय की शुरुआत में ‘परिचय’ दिया गया है। हर अध्याय में मानचित्र, सारणी, आरेख, बॉक्स, कार्टून तथा अन्य रूप-रचनाओं (प्रदर्शों) का भी इस्तेमाल किया है। प्रत्येक अध्याय में आपको निश्चित सीमा में सूचनाएँ मिलेंगी। इसके साथ-साथ हर अध्याय में विश्व राजनीति को समझने में उपयोगी अवधारणाओं से आपकी भेंट होगी जैसे- शीतयुद्ध; वर्चस्व की धारणा; अंतर्राष्ट्रीय संगठन; राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवीय सुरक्षा; पर्यावरणीय सुरक्षा; वैश्वीकरण आदि।Antra Bhag 2 class 12 - NCERT: अंतरा भाग 2 12वीं कक्षा
By Rashtriy Shaikshik Anusandhan Aur Prashikshan Parishad. 2019
अंतरा भाग 2 12वीं कक्षा का राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् ने पुस्तक हिंदी भाषा में प्रकाशित किया गया…
है, इस पाठ्यपुस्तक में दो खंडों में विभक्त है (काव्य और गद्य) । कविता खंड में ग्यारह कवियों की रचनाओं को शामिल किया गया है। पाठ्यपुस्तक में कविता खंड विद्यार्थियों में साहित्यिक अभिरुचि, सौंदर्य बोध और सराहना का भाव विकसित हो। पाठ्यपुस्तक में पाठों का क्रम भाषा, शिल्प और शैली के आधार पर सरल से कठिन की ओर निर्धारित किया गया है। गद्यखंड में हिंदी की विभिन्न गद्य विधाओं का प्रतिनिधित्व है, जिनमें निबंध, कहानी तथा आलोचनात्मक निबंध है और प्रमुख गद्य विधाओं के अंतर्गत आत्मकथा, संस्मरण और यात्रावृत्तांत हैं गद्यखंड में कुल दस पाठ रखे गए हैं, जिन्हें हिंदी के मूर्धन्य गद्यकारों ने रचा है। गद्य पाठों का क्रम भी सरल से कठिन की ओर ही रखा गया है।Aaroh Bhag 2 class 12 - NCERT: आरोह भाग 2 12वीं कक्षा
By Rashtriy Shaikshik Anusandhan Aur Prashikshan Parishad. 2019
आरोह भाग 2 12वीं कक्षा का राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् ने पुस्तक हिंदी भाषा में प्रकाशित किया गया…
है । इस पुस्तक में सोच-विचार और विस्मय, छोटे समूहों में बातचीत एवं बहस, और हाथ से की जाने वाली गतिविधियों को प्राथमिकता दि गई है। इस पाठ्यक्रम कि गद्य खंड में आर्थिक चिंतन, दलित विमर्श, स्त्री विमर्श, संस्कृति और विज्ञान, पर्यावरण और प्रकृति, लुप्त प्राय प्राचीन कला, विभाजन की दरार से झाँकते मनुष्य, फ़िल्मी चरित्र में आम आदमी पर केंद्रित रचनाओं को सम्मिलित किया गया है।Aaroh Bhag 1 Class 11 - NCERT: आरोह भाग 1 11वीं कक्षा - एनसीईआरटी
By Rashtriy Shaikshik Anusandhan Aur Prashikshan Parishad. 2019
आरोह भाग 1 11वीं कक्षा का राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् ने पुस्तक हिंदी भाषा में प्रकाशित किया गया…
है । इस पुस्तक के दो खंड है- गद्य खंड और काव्य खंड, जिसमें गद्य और काव्य की विभिन्न छवियों को समाहित किया गया है। गद्य खंड में भारतेंदु युगीन (आधुनिक चेतना और नवजागरण की ऊर्जा संपन्न) हिंदी से लेकर वर्तमान हिंदी गद्य रचनाओं को चुना गया है। काव्य खंड में मुख्य रूप से खड़ी बोली की कविताओं को ही चुना गया है। चयन में तीन बातें ध्यान देने योग्य हैं, एक हिंदी कविता की पृष्ठभूमि की जानकारी के लिए कबीर और मीरा के पदों का चयन। दो- आधुनिक हिंदी कविता की शैलियों और मुहावरों से परिचय के लिए रामनरेश त्रिपाठी से लेकर दुष्यंत तक की कविताओं की प्रस्तुति। तीन अक्क महादेवी, पाश और निर्मला पुतुल की कविताओं के माध्यम से हिंदी कविता के समानांतर भारतीय भाषाओं की कविता की समझ पैदा करना। अभ्यासों में पाठ के साथ और पाठ के आस-पास की दुनिया और शब्दों के संदर्भगत अर्थ-छवियों के लिए शब्द-छवि को समाहित किया गया है, जो राष्ट्रीय पाठ्यचर्या का एक प्रमुख उद्देश्य है।Rajneetik Siddhant class 11 - NCERT: राजनीतिक सिद्धांत 11वीं कक्षा - एनसीईआरटी
By Rashtriy Shaikshik Anusandhan Aur Prashikshan Parishad. 2020
राजनीतिक सिद्धांत 11वीं कक्षा का राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् ने पुस्तक हिंदी भाषा में प्रकाशित किया गया है।…
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् ने कक्षा ग्यारह के छात्रें के लिए इस वर्ष राजनीतिक सिद्धांत पर एक पृथक पाठ्यक्रम प्रारंभ किया है। पहले छात्र-छात्रएँ राजनीतिक विचार और सिद्धांतों से उदारवाद, मार्क्सवाद या फासीवाद जैसी विचारधाराओं के माध्यम से परिचित होते थे। स्वतंत्रता और समानता जैसी अवधारणाओं की चर्चा अप्रत्यक्ष रूप से और केवल तभी होती थी जब इन विचारधाराओं में उनका जिक्र आता था। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य कुछ उन विचारों और अवधारणाओं से परिचित करवाना है, जो विश्व की राजनीतिक विचारों की जीवंत परंपरा का हिस्सा है। इस पुस्तक रचना में एक ऐसा दृष्टिकोण अपनाया गया है, जिसमें छात्र-छात्रओं को सीखने की प्रक्रिया में ज्ञान के ग्राहक और सृजक दोनों भूमिकाओं में जाँचा और विकसित किया है। इसका उद्देश्य छात्र-छात्रओं को ‘राजनीतिक सिद्धांत’ करने के लिए प्रोत्साहित करना है।Swatantra Bharat Mein Rajniti class 12 - NCERT: स्वतंत्र भारत में राजनीति 12वीं कक्षा - एनसीईआरटी
By Rashtriy Shaikshik Anusandhan Aur Prashikshan Parishad. 2020
स्वतंत्र भारत में राजनीति कक्षा 12वी एन.सी.ई.आर.टी. यह पुस्तक हिंदी भाषा में प्रकाशित किया है, इस किताब में जिस दौर…
की चर्चा की गई है उसके कथा-नायकों अथवा किसी घटना पर कोई दो-टूक फ़ैसला सुनाने से परहेज़ किया गया है। किताब की मंशा आपको सूचनाओं और दृष्टिकोण से परिचित कराना है ताकि आप राजनीति विज्ञान के छात्र अथवा देश के नागरिक के रूप में राजनीति पर कहीं ज्यादा सुचिन्तित और जानकारी भरा पक्ष ले सकें। इसी वजह से हमने यह कथा खुले ढंग से कही है और बातों को तटस्थ होकर लिखा है। इस किस्म की किताब को लिखने में सारे 'विवादास्पद' मुद्दों को एक तरफ खिसकाकर नहीं चला जा सकता। किताब में जिस दौर की चर्चा की गई है उससे जुड़े कई अहम मुद्दों पर गहरे राजनीतिक मतभेद रहे हैं और अब भी बने हुए हैं। यह किताब स्वतंत्र भारत की राजनीति की कथा, विभिन्न सामग्रियों के आधार पर सुनाती है जिसमें अकादमिक लेखन से लेकर अखबार और पत्रिकाओं की कतरन तक शामिल है। किताब में मौजूदा नेताओं की राजनीतिक भूमिका की विस्तृत चर्चा से परहेज़ किया गया है।Bharatiya Itihas Ke Kuch Vishay Bhag 2 class 12 - NCERT: भारतीय इतिहास के कुछ विषय भाग 2 12वीं कक्षा - एनसीईआरटी
By Rashtriy Shaikshik Anusandhan Aur Prashikshan Parishad. 2019
भारतीय इतिहास के कुछ विषय भाग 2 कक्षा 12वी एन.सी.ई.आर.टी. यह पुस्तक हिंदी भाषा में प्रकाशित किया है, यह किताब…
हड़प्पा से शुरू होती है और भारतीय संविधान के बनने पर खत्म होती है। इसमें पाँच हजार वर्षों का सामान्य सर्वेक्षण नहीं बल्कि कुछ विशेष विषयों का गहन अध्ययन किया गया है। इस किताब में आर्थिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक विषयों को चुनकर बदलाव के अलग-अलग आयामों को समझने की कोशिश की है वहीं इनके बीच की दीवारों को भी तोड़ने का प्रयास किया है। इस किताब के कुछ विषय आपको उस युग की राजनीति तथा सत्ता और शक्ति की प्रकृति से परिचित करवाएँगे, वहीं कुछ में यह समझने का प्रयास है कि समाज कैसे संगठित होता है, कैसे काम करता है और कैसे बदलता है। कुछ और अध्याय बताते हैं धार्मिक जीवन और रीति-रिवाज़ों के बारे में, अर्थव्यवस्थाओं के विषय में और ग्रामीण एवं शहरी समाजों में बदलाव के बारे में।Vishwa Itihas Ke Kuch Vishay class 11 - NCERT: विश्व इतिहास के कुछ विषय कक्षा 11 - एनसीईआरटी
By Rashtriy Shaikshik Anusandhan Aur Prashikshan Parishad. 2019
विश्व इतिहास के कुछ विषय 11वीं कक्षा का राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् ने पुस्तक हिंदी भाषा में प्रकाशित…
किया गया है, इस पुस्तक में आपकी यात्रा आरंभिक मानव समाज (विषय 1) तथा आरंभिक नगरों (विषय 2) के विकास से शुरू होगी। फिर देखेंगे कि दुनिया के तीन अलग हिस्सों में कैसे बड़े राज्य-साम्राज्य विकसित हुए और इनको कैसे संगठित किया गया (अनुभाग दो)। अगले अनुभाग में आप देखेंगे कि कैसे नौवीं व पंद्रहवीं शताब्दियों के बीच यूरोपीय समाज व संस्कृति में बदलाव आया और, दक्षिणी अमरीका के लोगों के लिए यूरोपीय विस्तार का क्या अर्थ (अनुभाग तीन) था। अंततः आधुनिक विश्व के जटिल निर्माण का इतिहास पढ़ेंगे (अनुभाग चार)। आपको ये सभी अध्याय इन विषयों के विवादों से परिचित करवाएँगे ताकि आप समझ सकें कि इतिहासकार पुराने मुद्दों पर कैसे निरंतर पुनर्विचार करते रहते हैं। प्रत्येक अनुभाग एक परिचय व कालरेखा से शुरू होता है। परीक्षा के लिए इन तिथिक्रमों को याद रखना ज़रूरी नहीं है। इनके द्वारा यह बताया गया है कि एक खास समय पर दुनिया के विभिन्न हिस्सों में क्या हो रहा था। इनसे आपको विभिन्न जगहों के सापेक्षिक इतिहास को जानने में मदद मिलेगी।Arthashastra Class 9 - NCERT: अर्थशास्त्र 9वीं कक्षा - एनसीईआरटी
By Rashtriy Shaikshik Anusandhan Aur Prashikshan Parishad. 2019
अर्थशास्त्र 9वीं कक्षा का राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् ने पुस्तक हिंदी भाषा में प्रकाशित किया गया है, इस…
पाठ्यपुस्तक में चार खंड और दिए गए है। पाठ्यपुस्तक में चार अध्याय दिए है - अध्याय एक पालमपूर गाँव की कहानी, अध्याय दो संसाधन के रुप में लोग, अध्याय तीन निर्धनताः एक चुनौती और अध्याय चार भारत मे खाद्य सुरक्षा आदी के विषय पर चर्चा की गई है।Bharatiya Itihas Ke Kuch Vishay Bhag 3 class 12 - NCERT: भारतीय इतिहास के कुछ विषय भाग 3 12वी कक्षा - एन.सी.ई.आर.टी
By Rashtriy Shaikshik Anusandhan Aur Prashikshan Parishad. 2019
भारतीय इतिहास के कुछ विषय भाग 3 कक्षा 12वी एन.सी.ई.आर.टी. यह पुस्तक हिंदी भाषा में प्रकाशित किया है, यह किताब…
हड़प्पा से शुरू होती है और भारतीय संविधान के बनने पर खत्म होती है। इसमें पाँच हजार वर्षों का सामान्य सर्वेक्षण नहीं बल्कि कुछ विशेष विषयों का गहन अध्ययन किया गया है। इस किताब में आर्थिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक विषयों को चुनकर बदलाव के अलग-अलग आयामों को समझने की कोशिश की है वहीं इनके बीच की दीवारों को भी तोड़ने का प्रयास किया है। इस किताब के कुछ विषय आपको उस युग की राजनीति तथा सत्ता और शक्ति की प्रकृति से परिचित करवाएँगे, वहीं कुछ में यह समझने का प्रयास है कि समाज कैसे संगठित होता है, कैसे काम करता है और कैसे बदलता है। कुछ और अध्याय बताते हैं धार्मिक जीवन और रीति-रिवाज़ों के बारे में, अर्थव्यवस्थाओं के विषय में और ग्रामीण एवं शहरी समाजों में बदलाव के बारे में।Hindi Sulabhabharati class 8 - Maharashtra Board: हिंदी सुलभभारती कक्षा 8 - महाराष्ट्र बोर्ड
By Maharashtra Rajya Pathyapustak Nirmiti Va Abhysakram Sanshodhan Mandal Pune. 2020
हिंदी सुलभभारती कक्षा आठवी यह महाराष्ट्र राज्य पाठ्यपुस्तक निर्मिती व अभ्यासक्रम संशोधन मंडळ, पुणे ने इस किताब का लेखन किया…
है, और श्री. विवेक उत्तम गोसावीजीने यह किताब हिंदी भाषा में प्रकाशित किया है। इस पाठ्यपुस्तक में कविता, गीत, गजल, पद, दोहे, नई कविता, वैविध्यपूर्ण कहानियाँ, लघुकथा, निबंध, हास्य-व्यंग्य, संस्मरण, साक्षात्कार, भाषण, संवाद, पत्र आदि साहित्यिक विधाओं का समावेश किया गया है । ये विधाएँ मनोरंजक होने के साथ-साथ ज्ञानार्जन, भाषाई कौशलों / क्षमताओं के विकास, राष्ट्रीय भावना को सुदृढ़ करने एवं चरित्र निर्माण में भी सहायक होंगी। इन रचनाओं के चयन के समय आयु, रुचि, मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक स्तर का सजगता से ध्यान रखा गया है । अंतरजाल एवं डिजिटल दुनिया के प्रभाव, नई शैक्षिक सोच, वैज्ञानिक दृष्टि को समक्ष रखकर ‘श्रवणीय’, ‘संभाषणीय’ ‘पठनीय’, ‘लेखनीय’, ‘मैंने समझा’, ‘कृति पूर्ण करो, ‘भाषा बिंदु' आदि के माध्यम से पाठ्यक्रम को पाठ्यपुस्तक में प्रस्तुत किया गया है।Hindi Lokbharati class 9 - Maharashtra Board: हिंदी लोकभारती कक्षा नौंवी - महाराष्ट्र बोर्ड
By Maharashtra Rajya Pathyapustak Nirmiti Va Abhysakram Sanshodhan Mandal Pune. 2020
हिंदी लोकभारती कक्षा नौंवी यह महाराष्ट्र राज्य पाठ्यपुस्तक निर्मिती व अभ्यासक्रम संशोधन मंडळ, पुणे ने इस किताब का लेखन किया…
है, और श्री. विवेक उत्तम गोसावीजीने यह किताब हिंदी भाषा में प्रकाशित किया है। इस पाठ्यपुस्तक में कविता, गीत, गजल, पद, दोहे, नई कविता, वैविध्यपूर्ण कहानियाँ, लघुकथा, निबंध, हास्य-व्यंग्य, संस्मरण, साक्षात्कार, भाषण, संवाद, पत्र आदि साहित्यिक विधाओं का समावेश किया गया है । ये विधाएँ मनोरंजक होने के साथ-साथ ज्ञानार्जन, भाषाई कौशलों / क्षमताओं के विकास, राष्ट्रीय भावना को सुदृढ़ करने एवं चरित्र निर्माण में भी सहायक होंगी। इन रचनाओं के चयन के समय आयु, रुचि, मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक स्तर का सजगता से ध्यान रखा गया है । अंतरजाल एवं डिजिटल दुनिया के प्रभाव, नई शैक्षिक सोच, वैज्ञानिक दृष्टि को समक्ष रखकर ‘श्रवणीय’, ‘संभाषणीय’ ‘पठनीय’, ‘लेखनीय’, ‘मैंने समझा’, ‘कृति पूर्ण करो, ‘भाषा बिंदु' आदि के माध्यम से पाठ्यक्रम को पाठ्यपुस्तक में प्रस्तुत किया गया है।Loktantrik Rajniti 1 class 9 - NCERT: लोकतांत्रिक राजनीति 1 9वीं कक्षा - एनसीईआरटी
By Rashtriy Shaikshik Anusandhan Aur Prashikshan Parishad. 2020
लोकतांत्रिक राजनीति 1 9वीं कक्षा का राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् ने पुस्तक हिंदी भाषा में प्रकाशित किया गया…
है, इस पुस्तक में कुल पाँच अध्याय है। इस किताब में अध्याय की सामग्री को सहलियत से पढाने में खंड और उप-खंड आपके लिए मददगार साबित होंगे। इससे आप अध्याय की बातों को एक-एक करके उठा सकेंगे। अमूमन हर अध्याय को चार खंडों में बाँटा गया है। एक खंड को आप तीन 'पीरियड' में पूरा कर सकते हैं। खंड के शीर्षक के साथ संख्या दी गई है। शीर्षक इस बात का इशारा है कि अध्याय के भीतर अब नई बात शुरू होने जा रही है। उप-खंडों के शीर्षक के सहारे किसी बात को बिंदुवार बताने में आपको सहूलियत होगी। मुख्य बात को ज़्यादा स्पष्ट करने वाली अतिरिक्त सूचनाओं अथवा विश्लेषण को बॉक्स में डाला गया है। 'बॉक्स' मुख्य पाठ का ज़रूरी हिस्सा है और इसे भी पढ़ना है।Samkalin Bharat 2 class 10 - NCERT: समकालीन भारत 2 10वीं कक्षा - एनसीईआरटी
By Rashtriy Shaikshik Anusandhan Aur Prashikshan Parishad. 2020
समकालीन भारत भाग 2 10वीं कक्षा का राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् ने पुस्तक हिंदी भाषा में प्रकाशित किया…
गया है, इस पुस्तक में कुल सात अध्याय है। संसाधन एवं विकास, वन एवं वन्य जीव संसाधन, जल संसाधन, कृषि, खनिज तथा ऊर्जा संसाधन, विनिर्माण उद्योग, राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ आदी के बारे जानकारी दी गई है। छात्रें में भू-स्थानिक कौशल विकसित करने के उद्देश्य से एनसीईआरटी तथा इसरो ने मिलकर ऑनलाइन वेब आधारित भू-स्थानिक पोर्टल स्कूल-भुवन-एनसीईआरटी बनाया है। इस भू-स्थानिक पोर्टल पर भूगोल की पाठ्यपुस्तकों में दिए गए मानचित्र उपलब्ध हैं। यह पोर्टल छात्रें में भू-स्थानिक तकनीक के उपयोग द्वारा भूगोल की विभिन्न संकल्पनाओं को समझने में मदद करता है।Loktantrik Rajniti 2 Class 10 - NCERT: लोकतांत्रिक राजनीति 2 10वीं कक्षा - एनसीईआरटी
By Rashtriy Shaikshik Anusandhan Aur Prashikshan Parishad. 2020
लोकतांत्रिक राजनीति भाग 2 10वीं कक्षा का राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् ने पुस्तक हिंदी भाषा में प्रकाशित किया…
गया है, इस पुस्तक में कुल आठ अध्याय है। इस किताब के आरंभिक छह अध्यायों की विषयवस्तु इसी पर केंद्रित है। अध्याय-1 और अध्याय-2 आपस में जुड़े हुए हैं। इनमें सत्ता की साझेदारी की धारणा का परिचय दिया गया है और इस बात का विस्तार करते हुए उसे सरकार के विभिन्न स्तरों पर होने वाली सत्ता की साझेदारी के संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है। इसी तरह अध्याय-3 और अध्याय-4 आपस में संबद्ध हैं। इनमें विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच सत्ता की साझेदारी और एक-दूसरे की समाई के बारे में लिखा गया है। अगले दो अध्याय भी एक इकाई की तरह हैं। ये अध्याय बताते हैं कि विभिन्न राजनीतिक संगठन और आंदोलन किस तरह लोकतंत्र के लिए जरूरी हैं। सातवें अध्याय में लोकतंत्र के परिणामों का जिक्र है। इस अध्याय में चर्चा इस बात की चलाई गई है कि लोकतंत्र ने क्या-क्या हासिल किया है और क्या कुछ हासिल करना अभी बाकी है। सातवें अध्याय की चर्चा हमें आठवें अध्याय की ओर ले जाती है। इसमें आज के दौर में लोकतंत्र के सामने मौजूद चुनौतियों और इन चुनौतियों से निपटने के तरीकों का जिक्र किया गया एक-एक करके जैसे-जैसे हम विभिन्न अध्यायों के पड़ाव से गुजरते जाते हैं- लोकतंत्र का अर्थ विस्तृत होता जाता है।Ganit class 10 - NCERT: गणित 10वीं कक्षा - एनसीईआरटी
By Rashtriy Shaikshik Anusandhan Aur Prashikshan Parishad. 2019
गणित कक्षा 10वीं का राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् ने पुस्तक हिंदी भाषा में प्रकाशित किया गया है, इस…
पाठ्यपुस्तक का अध्ययन करते समय आप यह देखेंगे कि पाठ्यपुस्तक विकास समिति ने इन तथ्यों को ध्यान में रखा है। विशेष रूप से इस पुस्तक के सृजन से बच्चों को गणित के अन्वेषण के लिए स्थान उपलब्ध कराने और गणितीय रूप में तर्क देने की योग्यता विकसित करने को ध्यान में रखकर किया गया है। साथ ही इस पुस्तक में दो परिशिष्ट-गणित में उपपत्तियाँ और गणितीय निदर्शन दिए गए हैं। इन्हें इस पुस्तक में उन बच्चों के लिए रखा गया है, जो इनके पठन में रुचि रखते हों, और इस समय इसका स्थान केवल ऐच्छिक पठन के लिए ही है। समय अंतराल में इन विषयों को मुख्य पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जा सकता है।Bharat Aur Samkalin Vishv 2 class 10 - NCERT: भारत और समकालीन विश्व 2 10वीं कक्षा - एनसीईआरटी
By Rashtriy Shaikshik Anusandhan Aur Prashikshan Parishad. 2019
भारत और समकालीन विश्व 2 कक्षा 10वीं का राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् ने पुस्तक हिंदी भाषा में प्रकाशित…
किया गया है, इस पुस्तक में पहले दो अध्यायों (खंड 1) में इसी इतिहास को समझने की कोशिश की गई है। खंड II में हम अर्थव्यवस्थाओं और आजीविकाओं पर विचार करेंगे। पिछले साल आपने चरवाहों और वनवासियों के बारे में पढ़ा था, जिन्हें बीते ज़माने के अवशेषों की तरह देखा जाता है जबकि वास्तव में वे इसी आधुनिक दुनिया का हिस्सा हैं। खंड III में आप मुद्रण संस्कृति के इतिहास को पढ़ेंगे। छपी हुई चीजों से घिरे हुए हम लोगों को यह कल्पना करना भी मुश्किल दिखाई पड़ सकता है कि एक जमाने में प्रिंटिंग जैसी चीज होती ही नहीं थी।Arthik Vikas Ki Samajh class 10 - NCERT: आर्थिक विकास की समझ 10वीं कक्षा - एनसीईआरटी
By Rashtriy Shaikshik Anusandhan Aur Prashikshan Parishad. 2019
आर्थिक विकास की समझ कक्षा 10वीं का राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् ने पुस्तक हिंदी भाषा में प्रकाशित किया…
गया है, इस पुस्तक में कुल पाँच पाठ हैं – इस पुस्तक में सर्वप्रथम देश में विकास की शुरुआत को अर्थव्यवस्था के तीन क्षेत्रकों-कृषि, विनिर्माण और सेवा के उदय के रूप में देखते हैं । आर्थिक विकास को पृथक रूप में नहीं, बल्कि मानव-विकास की सामान्य अवधारणा, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और लोगों के जीवन की गुणवत्ता को व्यापक रूप से परिभाषित करनेवाले (आय सहित) अन्य संकेतकों को भी शामिल किया है, के अंग के रूप में देखने की कोशिश की है । पुस्तक में पाठ के साथ प्रश्न-अभ्यास दिए गए हैं, जो पाठ को रोचक बनाने, उसे स्पष्ट करने में मदद करेंगे। पुस्तक के अंत में लेखक परिचय का संक्षिप्त परिचय भी दिया गया है।Rajasthan Ka Itihas va Sanskrati class 10 - RBSE Board: राजस्थान का इतिहास व संस्कृति 10वीं कक्षा - आरबीएसई बोर्ड
By Madhyamik Shiksha Board Rajasthan Ajmer. 2020
राजस्थान का सांस्कृतिक वैविध्य इस प्रदेश की विशिष्टता है । यहाँ के विभिन्न क्षेत्रों की भौगोलिक विशिष्टताओं, समय-समय पर आकर…
यहाँ बसने वाली जातियों एवं स्थानीय प्रतिभा ने प्रदेश को इस विपुल सांस्कृतिक वैविध्य से समृद्ध किया है । राजस्थान में मानव इतिहास प्रस्तर एवं धातु युगों से सैन्धव कालीन कालीबंगा, आहड़, गिलुण्ड, बागोर, गणेश्वर आदि संस्कृतियों से लेकर वैदिक कालीन संस्कृति कतिपय जनपदों के युगों से होते हुए निरंतर राजपूत काल तक चला आया है । मध्यकाल में, यहाँ अनेक राजपूत रियासतों, रजवाड़ों की स्थापना हुई । तदुपरांत यह प्रदेश यहाँ के रजवाड़ों रियासतों के प्रदेश के नाम से प्रथित हुआ । प्रस्तुत पुस्तक में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए नवीन शोधों व उपलब्ध जानकारियों पर आधारित राजस्थान का इतिहास एवं संस्कृति सुगम, सुग्राह्य एवं प्रमाणिक रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है ।Kshitiz class 10 - RBSE Board: क्षितिज 10वीं कक्षा - आरबीएसई बोर्ड
By Madhyamik Shiksha Board Rajasthan Ajmer. 2020
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा विषय को अनिवार्य विषय के रूप में लागू किया गया…
है । बोर्ड द्वारा गठित इस विषय की पाठ्यक्रम समिति द्वारा नवीन पाठ्यक्रमानुसार विद्यार्थियों की आवश्यकता को ध्यान में रखकर अथक मेहनत के साथ पुस्तक लेखन किया गया है । इस पुस्तक की रूपरेखा उन्नीस पाठों में समाहित है । दस पद्य पाठ और नौ गद्य पाठ । कवियों को कालक्रमानुसार सजाया गया है । गद्य में इस टेक का निर्वहन संभव नहीं हो पाया है । गद्य खण्ड में यह प्रयास रहा है कि नवलेखन की विविध बहुरंगी विधाओं से आपका रचनात्मक परिचय एवं लगाव स्थापित हो जाए । शब्द और स्मृति के इस आयोजन की आप सैर करें ।