DAISY text (Direct to player), DAISY text (Zip), ePub (Zip), Word (Zip)
Animals and wildlife
'कैसे अपने कुत्ते को एक असली कुत्ते का जीवन दें - और इसके लिए उसे आपका शुक्रगुज़ार होने दें', एक…
कुत्ते का चयन करने, खरीदने, उसके साथ घुलने-मिलने और उसकी देखभाल करने के बारे में एक संपूर्ण पुस्तिका है, जिसे एक ऐसे इंसान ने लिखा है जो कुत्तों को लेकर इतने भावुक हैं की उनकी पत्नी को पूरा यकीन है की वो अपने पूर्व-जन्म में कुत्ते ही थे! ओवेन जोंस ने अपनी ज़िंदगी के प्रथम दिन से अपना जीवन कुत्तों के साथ साँझा किया है। वो कुत्तों को इतने अच्छे से जानते हैं की उन्हें इस बात का भी पूरा यकीन है की वो उन्हें चुटकुले भी सुना सकते हैं! इसे ज़रूर पढ़े!
DAISY Audio (CD), DAISY Audio (Direct to Player), DAISY Audio (Zip), DAISY text (Direct to player), DAISY text (Zip), Word (Zip), ePub (Zip)
Medicine
Synthetic audio
आधुनिक भारत का इतिहास यह पुस्तक इतिहास के उस काल का वर्णन प्रस्तुत करती है जिसे ब्रिटिश भारत के रूप…
में जाना जाता है। यह वर्णन मुख्य रूप से भारत में राष्ट्रवाद और उपनिवेशवाद पर मेरे शोध और इस काल पर प्रकाशित विभिन्न ग्रंथों पर आधारित है। पुरातन साम्राज्यवाद और राष्ट्रवाद के इतिहासलेखन की चुनौती के साथ पुस्तक ऐतिहासिक-राजनैतिक वर्णन से आगे बढ़कर इतिहास, राजनीति, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और अन्य संबंधित विषयों के पारस्परिक अंतर्संबंधों पर ध्यान केंद्रित करती है। पुस्तक में व्यापक सामाजिक बलों, आंदोलनों, संस्थानों और व्यक्तियों का अध्ययन इस उद्देश्य के साथ किया गया कि कुछ घटनाएं क्यों घटित हुई और इस तरह की घटनाओं के परिणामों का वर्णन कालक्रमानुसार किया गया है। पुस्तक में अठारहवीं सदी में भारत की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों के आधार पर बताया गया है कि क्यों भारत ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और बाद में ब्रिटिश शासन के अधीन हो गया। इसमें भारत पर ब्रिटिश शासन के राजनैतिक, प्रशासनिक और आर्थिक प्रभावों का सविस्तर वर्णन शामिल है। अंतिम पांच अध्याय भारत में राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़े हैं, जिनमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गठन से लेकर भारत द्वारा स्वतंत्रता की प्राप्ति का वर्णन है। राष्ट्रीय आंदोलन की नरमपंथी, गरमपंथी और क्रांतिकारी जैसी विभिन्न विचारधाराओं का विस्तृत विवेचन किया गया है।